फरियादी के खाते से गायब हुये 96493/-रूपये वापस मिले

Jun 15 2020

ग्वालियर। एसपी नवनीत भसीन को आवेदक पूरन सिंह गुर्जर निवासी ग्वालियर ने एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि मेरी जानकारी के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से 96493/- रूपये निकाले जाने की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त शिकायती आवेदन पत्र को गंभीरता से लेते हुऐ अति. पुलिस अधीक्षक, अपराध ग्वालियर सतेन्द्र सिंह तोमर एवं डीएसपी अपराध रत्नेश सिंह तोमर को उक्त शिकायत की जांच क्राइमब्रांच ग्वालियर से कराने हेतु थाना प्रभारी क्राईमब्रांच को निर्देशित किया।
  क्राईम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता द्वारा धर्मेन्द्र शर्मा को उक्त शिकायत पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। धर्मेन्द्र शर्मा ने  हरेन्द्र राजपूत, शिवशंकर शर्मा, सुनील शर्मा, श्याममिश्रा, सुमित भदौरिया व  ओमशंकर सोनी के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से संपर्क कर खाते को होल्डकरवा कर बैंक के अधिकारियों व हाईऑथोरिटी से स पर्क कर त्वरित कार्यवाही करते हुये 96493/- फरियादी के खाते में वापस करवाये। फरियादी ने थाना में उपस्थित होकर आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पैसे वापस कराने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।