अलग-अलग हादसों में चार की मौत

Jun 15 2020

ग्वालियर। दोस्त से मिलकर वापस घर आ रहे युवक की बाइक में तेज र तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी।घटना मुरार थाना क्षेत्र के बडग़ांव हाइवे  की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
महलगांव निवासी बंटी (35) पुत्र मोहर सिंह किसान है और वह अपने मौसेरे भाई बृजेन्द्र गुर्जर के साथ दोस्त से मिलने गए थे। दोस्त से मिलने के बाद वे बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे। अभी वे बड़ागांव हाइवे पर पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे तेज र तार ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 5443 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बंटी तथा बृजेन्द्र घायल हो गए और ट्रक चालक अपने वाहन को भगा ले गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर बंटी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि बृजेन्द्र का हाथ टूट गया है। बताया गया है कि मृतक बंटी ोती करता है और उसकी तीन बेटिया और दो बेटे है।                 
युवक ने जहर खाकर दी जान
कोतवाली थाना क्षेत्र के दानाओली निवासी दिलीप (28) पुत्र आशाराम कुशवाह प्रायवेट जॉब करता है।  उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।
कार की टक्कर से छात्र की मौत
बाजार से मामा और ममेरे भाई के साथ घर लौटकर आ रहे छात्र की बाइक में तेज र तार कार सवार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहा छात्र की मौत हो गई, जबकि मामा तथा ममेरा भाई घायल हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भारत मार्केट के पास रहने वाला विनय पुत्र अमर सिंह जाटव छात्र है और उसके साथ बाइक पर उसका ममेरा भाई आनंद तथा मामा सुनील सवार थे। आरोपी वाहन कौन सा है, इसका पता नहीं चल सका है।
करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजामण्डी निवासी पचास वर्षीय दीनदयाल बाथम  रानी पुरा निवासी कुवर पाल कोष्ठा के घर पर मजदूरी कार्ड का फार्म भरवाने आया था। कुवर पाल फार्म भर रहा था, तभी दीनदयाल वहीं पर लेट गया और कूलर से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।