ट्रैफिक पुलिस ने किले पर की कार्यवाही

Jun 15 2020

ग्वालियर। ट्रैफिक पुलिस की जोरदार मुहिम में आज डीएसपी नरेश अंनोटिया और उनकी टीम द्वारा आज  भी किले पर सुबह 5 बजे से बिना मास्क लगाए घूमने वालों की रेडक्रॉस की रसीद काटकर लगाई फटकार और मास्क भी वितरण किए। ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही ऊपर किले पर बाइक भी नहीं जाने दी। पुलिस की इस मुहिम को देखकर वहां मोर्निंगवाक करने बाले सीनियर सिटीजन, फैमली के नागरिकों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की और कहा कि अब हमें किले पर मॉर्निंग वॉक पर आने में अच्छा महसूस हो रहा है पुलिस की इस कार्यवाही से अब असामाजिक तत्व के युवा दिखाई भी नहीं दे रहे।