फिर बदला मौसम, बढ़ा पारा
Jun 15 2020
ग्वालियर। शहर अब अनमने मौसम के शिकंजे में है, बीते रोज हल्की बरसात ने बजाए राहत देने के आफत बढ़ाने का काम किया है। नमी और गर्मी एक साथ बढ़ जाने से सुबह से उमस परेशान कर रही है। धूप की किरणें भी सुबह से चुभन का अहसास करा रहीं हैं, हवा में शीतलता तो है, लेकिन यह गर्मी और उमस के सामने इसकी जरा सी भी नहीं चल रही।
सूर्योदय के साथ ही धूप में तेजी रही, फिर तो जैसे-जैसे दिन चढ़ा सूरज के तेवर भी तल्ख होते गए दस बजे तक तो अच्छी गर्मी का अहसास परेशान करने लगा, ऐसे में पारा साढ़े 11 बजे 36.6 दर्ज हुआ। बीते रोज जरूर दोपहर की बरसात ने पारा गिरा दिया था, लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि उमस जबरदस्त बेचैनी पैदा कर रही है। ऐसे में लोग सुबह बाहर तो निकले, लेकिन काम निपटाकर जल्दी घर वापस भी हो लिए। चिपचिपाहट भरा पसीना बेहद परेशानी देने वाला था। इन हालात में द तर परिसर भी सन्नाटे में रहे, जबकि गर्मी से बचने के लिए यहां काम करने वाले समय से पहले ही द तर पहुंच गए थे। हालात यह हैं कि उमस के कारण भीतर और बाहर कही भी सुकून हासिल नहीं हो रहा, यही सबसे बड़ी दिक्कत भी है। पंखे की हवा जहां नाकाफी साबित हो रही है, वहीं कूलर के सामने बैठने पर चिपचिपाहट में इजाफा हो रहा है। केवल एसी ही इस अनमने हालात में कुछ राहत दे पा रहे हैं। आसमान पर बादलों की उपस्थिति भी इन हालात में पूरी भूमिका निभा रही है। मौसम विभाग का तो यह तक कहना है कि अब पारा बढऩे की संभावना भले ही कम हो, लेकिन उमस से छुटकारा नहीं मिलने वाला। यानि चिपचिपा पसीना परेशानी की वजह बना रहेगा।
गर्मी और उमस के कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर का हृदय स्थल और व्यापारिक गतिविधियों का मु य केंद्र बाड़ा व इससे जुड़ी आधा दर्जन से अधिक थोक व खेरीज मार्केटों में भी12 बजे से ही सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का लोग ही इन बाजारों में दिखाई दे रहे हैं। शाम को भी लोग अब गर्म हवा और उमस के कारण देर से ही घर से निकल रहे हैं, ऐसे में दुकानदार ज्यादा खुश नहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









