बंदूक साफ कर रहे युवक को लगी गोली, मौत

Jun 14 2020

ग्वालियर। रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जाने से पहले बंदूक साफ कर रहे युवक से अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीने में जा लगी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में  रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम निवासी सुरेन्द्र मिश्रा रामौतार मिश्रा भाजपा नेता है और मूलत: अटेर के रहने वाले है। आज सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपनी लायसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे क्योंकि बंदूक भी साथ ले जाना था। अचानक उनका हाथ ट्रिगर पर चला गया और गोली चल गई। गोली उनके सीने में लगी। गोली चलने का पता चलते ही परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद बेटे ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि समय पर डॉक्टरों ने उपचार नहीं किया, जिससे उनके पिता की मौत हो गई। अगर समय पर उपचार मिलता तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी।