यातायात में रुकावट एवं बिना मास्क के घूम रहे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की

Jun 14 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज पांडेय के निर्देशन में रविवार को उप पुलिस अधीक्षक यातयात विक्रम सिंह , थाना प्रभारी मुरार अमित भदौरिया, सूबेदार हिमांशु तिवारी एवं उपनिरीक्षक हेमंत पाटिल अपने मय बल  के साथ सदरबाजार मुरार में यातायात में रुकावट उत्पन्न कर रहे 11 चार पहिया वाहनों के विरुद्ध एवं बिना मास्क के घूम रहे लोगों के बिरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 3 बुलेट अधिक आवाज वाले सायलेंसर की एवं 22 रसीद  बिना मास्क के घूम रहे लोगों की तथा दुकानों के बाहर जो समान रखा था उसे अंदर करवाया गया तथा सड़क पर रखी प्रचार प्रसार के होर्डिंग्स जप्त किये गए एवम आमजन को  समझाईश दी गयी ।