बेटे की पीट-पीटकर हत्या, पिता और एक अन्य पुत्र ने पेड़ से बांधकर की थी पिटाई, दोनों गि रतार
Jun 14 2020
ग्वालियर। घर से पैसे चुराने और खर्च करने पर पिता और बड़ा पुत्र इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपने छोटे पुत्र के साथ मारपीट की अमानवीय घटना को अंजाम दिया। दोनों ने किशोर को पहले नीम के पेड़ से बांधा और बेल्ट और डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस बर्बरतापूर्वक कृत्य के बाद पिता औरपुत्र फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। क्षेत्र में इस घटना से शोक व्याप्त है। थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले कपिल पुत्र राजेन्द्र गौड़ निवासी टंकी वाला मोहल्ला ने घर से लगाग सात हजार रुपए बिना बताए ले लिए थे। रुपए न मिलने पर राजेन्द्र ने काफी हंगामा मचाया था। आज उसे मालूम पड़ा कि कपिल ने पैसे लिए थे। निर्दयी बाप और बड़े पुत्र चंदू ने गुस्से में नीम के पेड़ से बांधा और मार-मारकर अधमरा कर दिया। इस दौरान एकदम से शरीर के किसी अहम हिस्से में चोट लगी तो कपिल बेसुध हो गया।
बताया जाता है कि जैसे ही कपिल को पेड़ से बांधकर पीटा गया तो वह बार-बार दर्द से चीखकर कहता जा रहा था कि पापा मुझे मत मारो...लेकिन पिता और पुत्र ने गुस्से में एक नहीं सुनी और पीटना बंद नहीं किया। जब उसका शरीर लटकने लगा तो पिता-पुत्र भाग गए। बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पुलिस ने दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से समूचे बारघाटा क्षेत्र में शोक देखा जा रहा है। इधर कपिल की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









