कोरोना के बचाव के लिए सायकल रैली द्वारा लोगो को जागरूक किया

Jun 13 2020

ग्वालियर। कोविड-19 कोरोना संकट का सामना संपूर्ण विश्व कर रहा है परन्तु इसकी रोकथाम के लिये प्रशासनिक स्तर के बजाय सामाजिक लोगो का सहयोग लेकर रोका व जागरूक किया जा सकता है। इस संकट के समय झोन 15 के एस.डी.एम. सी.बी. प्रसाद ने सर्वप्रथम पहल करते हुये ग्वालियर महानगर में माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा व सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुये कोरोना निगरानी समिति का गठन किया। यह समिति एस.डी.एम. सी.बी. प्रसाद के मार्गदर्शन में कोरोना निगरानी समिति कार्य कर रही है। जिसक पर्यवेक्षक डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना को बनाया गया है। बेहतर भविष्य के लिये हमें स भलना होगा क्योंकि कोविड-19 विश्व व्यापी संकट कोरोना काल स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश है। पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव के लिये जानलेवा साबित हो सकती है। कोरोना महामारी यह चेतावनी है कि विश्व के सभी लोग एकजुटता के साथ पर्यावरण से छेड़छाड़ न करें। कोरोना संकट ऐसा समय है कि हम चेते। प्रकृति के संदेश को समझे सब मिलकर कदम बढ़ायें और अपने आप को स्वस्थ बनायें। स्वस्थ शरीर के लिये प्रतिरोधकता क्षमता को बढ़ाने के लिये सायकल रैली का आयोजन माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ एवं कोरोना निगरानी समिति द्वारा किया गया है। 
एस.डी.एम. सी.बी. प्रसाद ने बताया कि प्रकृति को हम सब लोगों ने मिलकर काफी समय से स्वच्छ बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया परन्तु सफलता नहीं मिल पाई, कोरोना संकट काल के समय लॉकडाउन में पर्यावरण को प्रकृति ने अपने आप स्वच्छ बनाकर अपना संतुलन बना लिया। प्रकृति का यह पलटवार हम सब लोगों के लिये कोरोना के संकट में यह संदेश है कि इसको संभालकर रखें। यह सायकल रैली महाराज बाडे से हेमू कालानी चौक, गजरा राजा स्कूल, लाला का बाजार, तारागंज, समाधिया कॉलोनी, गोल पहाडिया, लक्ष्मीगंज, हनुमान चौराहा होती हुई माधव महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई।
डॉ. पाण्डेय ने स्वयंसेवको से कहा कि प्रकृति द्वारा नि:शुल्क मिलने वाली ऑक्सीजन को कोरोना संकटकाल में उचित मूल्य देकर भी ले पाना काफी कठिन हो रहा है। इसलिए प्रकृति द्वारा प्रदत्त सभी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। कृत्रिम ऑक्सीजन की आवश्यकता अति आवश्यक होने पर ही लिया जाये। सायकल द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और कोरोना संकट में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सायकल द्वारा प्रदूषण हटाकर बढ़ा सकते हैं। 
सायकल रैली में सामाजिक संस्था दीपक जैसवाल, अनूप, स्वयंसेवक अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, योगेश माहौर, वैष्णवी, यश, अंकुश, अनिरूद्ध, आदित्य आठले, अनुभव दीक्षित, लीतेश कटारे, पूर्वी मोरगांवकर, आदि लोग उपस्थित थे।