उमस और गर्मी फिर से हावी

Jun 13 2020

ग्वालियर। पिछले सप्ताह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने के बाद भी तीन दिन तक मौसम कूल-कूल हो गया था। लेकिन अब उमस और गर्मी से लोगों की हाल खराब कर दी है।
शनिवार सुबह से पछुआ हवाओं के साथ अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ देखा गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से पसीनों से लोग परेशान दिखाई दिए। सुबह आकाश में हल्के बादल छाए जाने के बाद पूरे दिन उमस भरी गर्मी रही। उमस भरी गर्मी के कारण दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 16-17 जून को पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरम हवाएं और चक्रवात सक्रिय रहेंगे। आंधी व बादलों की गर्जना के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। उनका कहना कि इन दो दिनों में 40-45 किमीप्रति घंटे की रतार से हवाएं चलेगी। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।