बच्चों को बालश्रम के प्रति जागरूक कर रही है पूनम और रितिका

Jun 13 2020

ग्वालियर। विश्व बालश्रम निषेध दिवस के दिन शासकीय कमला राजा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा जन जागरूकता का संदेश दे रही है।
इस कोरोना महामारी के समय सब अपने घरों में है, लेकिन हम अपने घर के आस पास जो बच्चे बाल मजदूरी के शिकार हैं और इस महामारी में उन बच्चों का शोषण भी हो रहा है और वो अपनी पढ़ाई से वंचित होते जा रहे है।
रासेयो की छात्रा पूनम धाकड़ और रितिका पिंगोरिया ने सोचा कि क्यों न हम अपने क्षेत्र के आस पास के बच्चों और उनके माता-पिता को बाल श्रम के प्रति जागरूक करें। पूनम ने अपने निवास स्थान मोतीझील के आस पास जितने बच्चे ठेले और दुकानों पर काम करते है उन बच्चों और उनके माता पिता से बात की बालश्रम छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, बच्चो को किताबे बांटी और पढ़ाई करने का आग्रह किया। इसी प्रकार रितिका पिंगोरिया ने अपने निवास स्थान बहोड़ापुर के आस पास झुग्गी झोपड़ी में बच्चो को किताबें और पेन बांटे,साथ ही उन्हें पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।