शहरकाजी अदुल हमीद कादरी का इंतकाल

Jun 13 2020

ग्वालियर। मुस्लिम समाज के मार्गदर्शक और शहरकाजी अदुल हमीद कादरी का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद उनके निवास पर सुबह 8:30 बजे इंतकाल हो गया। वह करीब 70 साल के थे। और कैंसर जेसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उन्हें 4 बजे के बाद दरगाह एबी रोड पर सुपुर्दे-खाक किया गया। उनके निधन पर विभिन्न पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य समाज के लोगों ने शोक जताते हुए उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी है।
शहर काजी कई सालों से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। उनका मुंबई में इलाज भी चला और ऑपरेशन भी हुए थे। मुस्लिम समाज समेत सर्व समाज के कार्यक्रमों में उन्हें समान से बुलाया जाता था। मुस्लिम समाज में उनके निधन से शोक की लहर है। 
शहर काजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की सत्येन्द्र शर्मा ने
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में चल रही संस्था समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने  शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी के निवास पर पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं इस दुखद घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा के शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी सर्वधर्म समभाव सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे उनके स्वर्गवास होने से हम सभी को बहुत दुख पहुंचा है भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।