सूरज के तीखे तेवरों से झुलसे लोग

Jun 12 2020

ग्वालियर। पूरे एक पखवाड़े बाद फिर सूरज के तीखे तेवरों ने शुक्रवार सुबह से खाल को झुलसाकर रख दिया। गर्मी के इस थर्ड डिग्री टॉर्चर के चलते जनजीवन सुबह से ही ठप होकर रह गया। इधर पारे की गति रुकने को तैयार नहीं है उधर लू के थपेड़े दम लिए ले रहे हैं। यदि कुछ समय कोई खुले आकाश के नीचे रुक जाए तो फिर त्वचा झुलसकर काली पड़ जाए, यदि नंगे पैर जमीन पर रख दिए जाएं तो फिर खाल उधड़कर जमीन से चिपक जाए। हर रोज बढ़ रही गर्मी से लोग बुरी तरह सहम गए हैं।  सुबह नौ बजे से ही चारदीवारी के बाहर कदम रखते ही हालात बिगडऩे लगे, ऐसे में लोग सारे काम छोड़कर घरों के भीतर हो लिए वहीं जो द तर पहुंचे वह दोबारा बाहर झांकने की हि मत तक नहीं जुटा पा रहे। सबसे अधिक दिक्कतें उन मजदूरों के सामने आ रहीं जिन्हे इस जला डालने वाली धूप में भी लगातार काम करना पड़ रहा है 
तेज गर्मी के कारण जब लोग घर से बाहर निकलते में डरते रहे तो फिर सुबह से ही शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी अब गर्मी से उकता चुके हैं ऐसे में उन्होने दुकानें तो खोलीं, लेकिन साफ-सफाई के बाद आधे शटर नीचे कर आराम करना शुरु कर दिया। बाजार में बड़ी सं या में दिखाई देने वाले सब्जी और फलों के ठेले गायब हैं, वहीं आवारा जानवर जो रोड पर मस्ती कर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं आज सड़कों से गायब रहे या फिर छाव की तलाश करते दिखे।
जब गर्मी भड़ी तो एक बार फिर पंखे, कूलर और एसी वालों के धंधे चमक गए। भले ही अब गर्मी ज्यादा समय के लिए नहीं है, लेकिन लोग गर्मी से बचाने वाले इन उपकरणों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। कई दुकानों पर तो अब एसी का टोटा हो गया है, इसके पीछे दुकानदार कारण यह बताते हैं कि लॉकडाउन के कारण उन्होने नए ऑर्डर नहीं दिए थे, जो स्टॉक में थे उन्हे ही बेचा गया। इधर कूलर वाले भी डिलीवरी के लिए एक से दो दिन का समय मांग रहे हैं।