तोमर के जन्मदिवस पर भाजपा ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Jun 12 2020

ग्वालियर। हम सबके प्रिय नेता, ग्वालियर के सपूत, हमारे प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सभी लोगों ने प्रिय नेता के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना परमपिता प्रभु से की।
इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, अभय चौधरी, राकेश जादौन, बृजेंद्र सिंह जादौन, अशोक पटसारिया, यशवर्धन शर्मा, कनवर मंगलानी, राकेश खुरासिया, मनमोहन तिवारी, अरूण कुलश्रेष्ठ, प्रमोद खंडेलवाल, विनोद शर्मा, पवनकुमार सेन, रामप्रकाश परमार, बृजमोहन शर्मा, विकास गिरि, चेतन मंडलोई, रमेश सेन, राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश, बिरजू शिवहरे, अनिल त्रिपाठी, गिर्राज कंसाना, आरके गुप्ता, महेश खत्री, प्रयाग तोमर, मनोज तोमर, सतीश बोहरे, सोमेश महंत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।