छात्रा को अगवा कर दो बदमाशों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े आरोपी
Jun 12 2020
ग्वालियर। घर से सामान लेने निकली सोलह वर्षीय कक्षा दसवीं की छात्रा को अगवा कर दो बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर छात्रा की मारपीट कर उसकी वीडियो बना लिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के वाजा खानून की दरगाह के पास की है। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर छात्रा घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म तथा मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दबिश देकर दोनोंं आरोपियों को दबोच लिया है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के वाजा नगर निवासी सोलह वर्षीय छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर थी कि तभी पास ही रहने वाले इमरान और राशिद खान खड़े थे। छात्रा उनके पास से गुजरी तो इमरान ने उसका मुंह दबा लिया और राशिद गाड़ी लेकर उसके पास पहुंचा और जबरन उसे गाड़ी पर बिठाकर वाजा खानून की दरगाह के पास ले गए और उसके साथ गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा आरोपियों के सामने रोती और गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और उसकी मारपीट कर वीडियो बनाया। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे।
आरोपियों की मारपीट से छात्रा घायल हो गई और किसी तरह घर पहुंचकर वारदात की जानकारी परिजनों को दी। मामले का पता चलते ही परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल जब्त कर लिए हंै।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









