सिंधिया सिलावट से मिलकर भाजपा हाईकमान ने निवार्चित मप्र कंाग्रेस सरकार गिराई : शर्मा

Jun 12 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त एमबी ओझा से मोती महल में उनके कार्यलय में भेंट कर भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने राष्ट्रपति के नाम दिए गये ज्ञापन मे ंकहा कि मप्र के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सच्चाई बताई, सिंधिया सिलावट से मिलकर भाजपा ने मप्र की निवार्चित कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराई, राष्ट्रपति तत्काल करे कार्यवाही। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि मप्र के मु यमत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत दिनों इंदोर के रेसिडेंसी सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व कहने पर मप्र की सरकार गिराई है, इस आशय का वीडियो वायरल पूरे मप्र में हो रहा है। 
मु यमंत्री चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट साथ नही होते तो कांग्रेस की सरकार गिराना असंभव था, इस आशय के वायरल वीडियो से स्पष्ट है कि भाजपा ने सुनियोजित तरीके से मप्र की पूर्णवहुमत वाली कांग्रेस सरकार को गिराने का शड्यंत्र किया, धनबल के आधार पर भाजपा ने प्रदेश की सरकार हथियाई है। 
ज्ञापन देने वालो में मप्र कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण अध्यक्ष अषोक सिंह, प्रदेष महासचिव अषोक शर्मा, बृजमोहन सिंह परिहार, प्रवक्ता आनंद शर्मा, युवा कंाग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना, चतुर्भुज धनोलिया, श्रीमती रूचिका राय ठाकुर, श्रीमती मीना भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाष चावला, अनिल शर्मा, राकेष गुप्ता पप्पू डेनिसन, कुलदीप मगरैया, श्यामसुंदर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।