सिरोल में हुए कत्ल को लेकर पुलिस चकरघिन्नी
Jun 11 2020
ग्वालियर। दो रोज पहले सिरोल थाना क्षेत्र में हुए कत्ल को लेकर पुलिस चकरघिन्नी हो रही है। एक साथ कई टीमें इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए काम कर रही हैं। जान गंवाने वाले युवक की मां (यही एकमात्र आई विटनेस है) पुलिस को जो कहानी परोस रही है वह कहानी पुलिस को हजम नहीं हो रही है और पुलिस जिस कहानी को लेकर आगे बढ़ रही है, उसे लेकर अभी कोई ठोस कड़ी पुलिस के हाथ में नहीं आई है। पुलिस इस कत्ल को सुलझाने के लिए एक साथ कई एंगल पर काम कर रही है। चूंकि जान गंवाने वाला युवक अनुसूचित जाति का था, इसलिए सामाजिक दबाव भी पुलिस पर बढ़ता जा रहा है।
इस मामले में पारस की मां ने जिन युवकों के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कराया है, वे पुलिस पुलिस को बिना किसी ज्यादा मेहनत के मिल गए। पुलिस इन्हें थाने भी लाई और हर तरीके से पूछताछ की। इन युवकों ने एक ही रट पकड़ रखी है कि उनका पारस से विवाद अवश्य हुआ था। विवाद में गहमा-गहमी भी हुई थी पर पारस की जान उन लोगों ने नहीं ली है। जबकि पारस जौहरी की मां का कहना है कि यही पांचों युवक छत के रास्ते उनके घर में घुसे और पारस को लहूलुहान कर छत का रास्ते से ही भाग गए।
पुलिस ने जब पारस की मां के कथन को बारीकी से टटोला तो उसमें कई पेच नजर आए। पुलिस ने यह तो मान लिया कि कत्ल करने वाले छत के रास्ते से ही आए और छत के रास्ते ही भाग निकले पर यह बात पुलिस की समझ से परे है कि जब नामजद आरोपियों के घर अलग-अलग हैं, मृतक के घर से उनकी काफी दूरी है तो फिर वे किस तरह इतने मकानों की छत फांदते हुए पारस का कत्ल करने के लिए पहुंचे होंगे। पुलिस आरोपियों से घर से मृतक के घर तक पहुंचने के छत- छत के रूट की की बारीकी से पड़ताल कर रही है और उन लोगों से भी बात कर रही है जिनके घरों की छत से होकर आरोपी पारस का कत्ल करने पहुंच सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









