भगवान की भक्ति रूपी दवा कोरोना वायरस को भी दूर कर देती है-मुनिश्री
Jun 11 2020
ग्वालियर। भगवान की भक्ति वह दवा है जो कोरोना वायरस जैसे रोगों को भी दूर करने में सहायक होती है। अन्य क्रियाओं में प्रमाद कर देना किंतु भगवान की भक्ति में और गुरु भक्ति में कभी भी देरी मत करना। मुर्ख लोग जब बीमार होते हैं तब यहां वहां भटकते हैं, परंतु भगवान के दर पर श्रद्धा से नहीं पहुंचते हैं। यह बात मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने गुरुवार को हरिशंकर पुरम में महेश जैन गुरुभक्त के निवास पर धर्मचर्चा में कही। इस मौके पर मुनिश्री वियजेश सागर महाराज मोजूद थे।
मुनि श्री ने कहा कि धनंजय कवि के बेटे को सर्प ने डस लिया था। शरीर काला पड़ गया था। कवि ने भगवान की भक्ति की व भगवान के अभिषेक का जल उसके बेटे के ऊपर छिड़क दिया था, उसका बेटा शीघ्र ही स्वस्थ होकर उठ गया था। भगवान की भक्ति में वह शक्ति है, जो विष की पीड़ा दूर कर सकती है तो कोरोना वायरस जैसे रोगों को भी दूर कर सकती है। मुनि श्री ने कहा कि आप भी भगवान की भक्ति, गुरुओं की सेवा श्रद्धा से करना, स्वार्थ से मत करना समस्त प्रकार की बीमारी दूर हो जाएंगी तथा आपको भी स्वर्ग एवं मोक्ष फल की प्राप्ति हो जाएगी!
मुनिश्री ने कहा कि प्रेम को दिखाओ और क्रोध को छिपाओ। अधिकांश देखने में आता है कि लोग परिवार में प्रेम को छिपाकर क्रोध दिखाते हैं। प्रेम तो दिखाने के लिए होता है। क्रोध को छिपाना शुरू कर दो तो निश्चित ही तु हारी पारिवारिक समस्याओं का अंत हो जाएगा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि मुनिश्री विहर्ष सागर जी महाराज ने विशेष मंत्रो का उच्चारण कर भगवन आदिनाथ का मयंक जैन, हर्ष जैन, पंकज जैन और अजय जैन ने अभिषेक ओर शांतिधारा की। दीपो से आरती की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









