आंशिक ओपीडी शुरु, गंभीर रोगी पहुंचे इलाज लेने
Jun 11 2020
ग्वालियर। न्यूरोलॉजी में पदस्थ फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ओपीडी को सील कर दिया गया है जिससे आज न्यूरोलॉजी की ओपीडी गेट पर संचालित कर न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनिया ने सड़क पर आधा सैकड़ा मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया। वहीं आज माधव डिस्पेंसरी में भी आंशिक रूप से ओपीडी संचालित कर दी गई है, लेकिन जानकारी के अभाव में कम ही मरीज इलाज कराने शुरू हुई ओपीडी में पहुंचे।
प्रदेश चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरवड़े के निर्देश के बाद जीआरएमसी डीन डॉ.एएस अयंगर व अस्पताल अधीक्षक डॉ.आरकेएस धाकड़ ने जेएएच में स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्व की तरह चालू करने के लिए प्लान तैयार कर माधव डिस्पेंसरी में कोल्ड ओपीडी को सेपरेट कर आंशिक रुप से मेडिसन की ओपीडी शुरु की गई है। जेएएच में संचालित होने वाले आधा दर्जन से अधिक विभागों के विभागाध्यक्षों को डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर तैयार करने को कहा गया है।
वहीं पुरानी इमारत में बनाए गए कोविड-19 वार्ड जिसमें बीते ढाई महीनों से कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इन सभी मरीजों को जल्द ही पुराने आईसीयू के ऊपर बनाए गए न्यू बर्न यूनिट में शि ट कर सामान्य रोगियों को पहले की तरह पुरानी इमारत में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









