पशुृ-पक्षियों को खिलाएं दाना, पिलाएं पानी

Jun 11 2020

ग्वालियर। पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना हमारी संस्कृति का अंग रहा है। गर्मी के समय पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी फॉर बर्ड्सग्रुप ने हर वर्ष की भांति पानी की टंकिया व सकोरे शहर के उन लोगों को उपलब्ध कराए हैं। जिन्होंने नित्य पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी रखने का संकल्प लिया है। ग्रुप के संयोजक राज चड्ढा बताते हंै कि यह अभियान पिछले 9 वर्षों से निरंतर जारी है। ग्रुप द्वारा 2 लाख से अधिक सकोरे व 1 हजार से अधिक पानी की टंकियों का वितरण किया जा चुका है। दाना पानी फॉर बर्ड्स ग्रुप देश-प्रदेश वासियों, स्वयंसेवियों एवं धार्मिक संस्थाओं तथा उदारमन के लोगों से अपेक्षा करता है कि आप आगे आकर इन मूक पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की जि मेदारी उठाए।