शहर में गर्मी का कहर

Jun 11 2020

ग्वालियर। शहर में बीते तीन दिन से जिस तरह से पारे ने दौड़ लगानी शुरु की है, हर रोज पारा बढ़ रहा है। गुरुवार को फिर सुबह से बरस रही आसमानी आग व तेज लपट लोगों के पोर-पोर से पसीना निकल रही है। इन हालात ने लोगों को परेशान करके रख दिया है, न तो घर के बाहर चैन मिल रहा है और न ही घर के भीतर सुकून। गर्मी से बचाव के सारे उपाय नाकाम साबित हो रहे हैं। जहां पंखेऔर कूलरों का दम निकल रहा है वहीं एसी अब खुद पानी मांग रहा है।
इस भीषण गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग सुबह से ही घरों के पट बंद कर भीतर दुबक रहे हैं, इसके बावजूद भी जहां से भी जगह मिलती है गर्म हवा के थपेड़े घरों में प्रवेश कर जाते हैं। न्यूनतम पारे ने कमाल कर दिया यह सुबह 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और जैसे-जैस दिन चढ़ा पारे में इजाफा होता चला गया, तब साढ़े 11 बजे ही यह 38.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भी साफ जता दिया कि आज भी किसी तरह की राहत की उ मीद न रख अपने स्तर पर ही गर्मी से बचाव के बंदोबस्त करें।
आधे नौ तपा के बाद भले ही पारा धराशायी हो गया हो, लेकिन बीते तीन दिन से इसका सितम लगातार बढ़ रहा है। आठ जून को अधिकतम पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं इसके अगले रोज नौ जून को यह 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं बीते रोज 10 जून बुधवार को इसकी अधिकतम सीमा 42.5 डिग्री सेल्सियस रही। मौसम विभाग की माने तो आज यह और आगे जा सकता है। सुबह से जब तेज गर्मी का अहसास हुआ तो फिर आठ बजे से ही लोग बेचैनी महसूस करने लगे तब दस बजे तक फिर शहर का जनजीवन लगभग ठप सा हो गया। बाहर ही नहीं घर के भीतर भी पसीना-पसीना होने की स्थिति बेहद परेशान करने वाली रही। दिक्कत यह थी कि सुबह भी हवा में गर्मी घुली हुई थी।