ग्वालियर की सड़कों पर घूम रहा है मानवता रथ

Jun 11 2020

ग्वालियर। फिर एक प्रयास संस्था के सदस्य गोपाल अग्रवाल  अपने साथी राहुल शर्मा को लेकर सड़कों पर मानवता रथ के साथ निकल जाते हैं और जहाँ-जहाँ गाय व अन्य पशु दिखाई देते हैं वहाँ-वहाँ उनको हरा चारा, भूसा या बिस्किट देने का कार्य करते हैं। इसके अलावा मानवता रथ द्वारा कमलाराजा अस्पताल में मरीज़ों हेतु भोजन वितरण का कार्य भी किया जाता है। संस्था के संस्थापक पं. अंकित शर्मा बताते हैं कि फिर एक प्रयास संस्था पिछले 7 वर्षो से शहर में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा नि:शुल्क पाठशाला, क प्यूटर शिक्षा व एक पुस्तकालय की व्यवस्था भी की गई है। संस्था इन सब के साथ-साथ अस्पताल में मरीज़ों हेतु भोजन देने का कार्य भी काफी ल बे समय से करती आ रही है पर गायों व अन्य पशुओं के लिए कार्य करने का भाव अभी कुछ महीने पहले ही आया और तबसे संस्था सदस्यों ने संकल्प किया कि वह जिस तरह वर्षभर अस्पताल में भोजन वितरण करते है उसी प्रकार अब वर्षभर गायों व अन्य पशुओं हेतु भी कार्य करेंगे। 
संस्था द्वारा "मिशन काऊ फूड कॉर्नर" भी चलाया जा रहा है,जिसमे संस्था जगह-जगह पशु भोजन पात्र रखवा रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपनी रसोई में बचा खाना उस पात्र में डालें जिससे पशुओं तक सरलता से साफ-सुथरा पन्नी रहित भोजन पहुँच सके। संस्था की इस मुहीम में ग्वालियर आईजी राजाबाबू सिंह और बामोर सीमेंट-पाइप फैक्ट्री के मालिक अजय गुप्ता द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है।