हजीरा पुलिस ने शातिर बदमाश राकेश को रिवाल्वर सहित दबोचा
Jun 11 2020
ग्वालियर। वारदात की नीयत से रिवाल्वर लेकर घूम रहे एक बदमाश को हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंटक मैदान से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आ र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
टीआई हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इंटक मैदान में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ दबिश दी और पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। जिसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम राकेश पुत्र काशीराम प्रजापति निवासी गोसपुरा नंबर दो बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक रिवाल्वर तथा जिन्दा राउण्ड मिला है। पुलिस ने रिवाल्वर बरामद होते ही उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ था। पुलिस पूछताछ मेें पता चला है कि पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हंै। पुलिस अब पता लगा रही है कि रिवाल्वर कहां से और किस उद्देश्य से लेकर आया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









