तिघरा डेम में नहाने उतरा युवक डूबा
Jun 10 2020
ग्वालियर। दोस्त के साथ तिघरा डैम में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है। मौके पर पहुंचे दमकल अमले ने रेस्यू कर युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनकगंज थाना क्षेत्र के जागृति नगर निवासी अमित (23) पुत्र अमर सिंह कुशवाह बुधवार सुबह अपने दोस्त विजय सिंह के साथ तिघरा डैम पर नहाने गया था। तिघरा डैम पर पहुंचते ही दोनों दोस्त पानी में उतर गए। अचानक अमित का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसको पानी में गोते लगाते देखकर विजय ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक राजेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अफसरों को सूचना देने के साथ ही दमकल अमले और गोताखोरों को भी बुला लिया। दमकल अमला और गोताखोरों के पहुंचने के बाद अमित को बचाने के लिए रेस्सयू चलाया और करीब एकघंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद अमित का शव गोताखोरों ने बाहर निकाला। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









