4 माह के बिजली बिल करो माफ- कांग्रेस
Jun 10 2020
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा रोशनीघर पहुचें जहां पर धरना दे रहे मप्र कंाग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा के साथ आज मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कलेक्टर के माध्यम से रोशनी घर पर एसडीएम प्रदीप तोमर को ज्ञापन देते हुए स्पष्ट कहा कि लॉकडाउन में आर्थिक रूप से नागरिक कमजोर हो चुका है, 4 माह के बिजली के बिल माफ करना चाहिए वरना विधानसभा चुनाव में जनता माफ नही करेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने मप्र के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कलेक्टर के माध्यम से एसडीएम प्रदीप तौमर को प्रस्ताव देेते हुए कहा कि लॉकडाउन से आमनागरिक आर्थिक रूप से बर्बाद हो गया है, उद्योग, व्यापार चौपट हो गया है। इससे आर्थिक स्थिती ढावांडोल हो गई है, कोरोना की महामारी में आम नागरिक को हजारो के बिल भेजकर आर्थिक रूप से बर्बाद न करे। लॉकडाउन के दौरान 4 माह के बिजली के बिल तत्काल माफ करें, उद्योग, दुकानदारो के बिजली के भारी भरकम बिलो की वसूली रोकी जाए, इन इकाईयों के अब जितने युनिट बिजली जले उतना बिल उन्हें दिया जाए।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि मप्र कांग्रेस की सरकार के समय मप्र के मु यमंत्री कमलनाथ ने जनता के बिल हाफ किए थे, इंदिरा ज्योति योजना के अंर्तगत सभी परिवारो को 100 युनिट पर 100 रू बिजली का बिल देने की योजना लागू की गई थी, जिसका लाभ जनता को मिलने लगा था, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही भाजपा सरकार ने लॉकडाउन में हजारो के बिजली के बिल भेजकर जनता की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी है।
ज्ञापन देने वालो में हेवरन सिंह कंसाना, मितेन्द्र दर्षन सिंह, पूर्व पार्षद विकास जेन, राजेश भदोरिया, मुनेन्द्र भदोरिया, आंनद कुशवाह, पकज तौमर, नरेन्द्र रघुवंशी, मोनू राजावत, सोरभ तिवारी, शुभम ठाकुर, धर्मेन्द्र कोरी, शषीकांत शर्मा, मनीश राजपूत, दिनेष यादव, सोरभ दुबे, धर्मेन्द्र पाल, भानू परमार सहित अनेक कांग्रेसजन स मलित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









