संत हरिहर महाराज के नगरागमन पर हुआ स्वागत

Jun 10 2020

ग्वालियर। भारत रक्षा मंच के तत्वाधान में बुधवार को माधवनगर जिला कार्यालय पर अयोध्या से संत हरिहर महाराज का आगमन हुआ। जिस पर समस्त पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक सचिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चन्द्र गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम में मु य अतिथि  धर्मेन्द्र  गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि विजय सिंह तोमर, हिन्दू सेना संभागीय अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमरीश भदोरिया, दीपक सोनी, राजलखन सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ मयंक श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एडवोकेट विजय सिंह चौहान ने किया। राम मन्दिर आंदोलन में अपना जीवन दानी कार्यकरता है। महाराज जी ग्वालियर से अयोध्या के लिए राममंदिर निर्माण हेतु पदयात्रा कर चुके हैं। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए गौरव शर्मा ,धीरज बंसल, हिमांशु पाठक, आबिद खान,गौरव सिंघल, सुरभि अग्रवाल उपस्थित रहे।