डबरा के फीवर क्लीनिक का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Jun 10 2020
ग्वालियर। डोगरा चित्र में कोविड-19 के निरंतर फैल रहे संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को डबरा के विभिन्न फीवर क्लीनिकों का निरीक्षण किया तथा फीवर क्लीनिक पर स्थिति संतोषजनक ना पाए जाने पर और अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएमओ एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि फीवर क्लीनिकों की व्यवस्थाएं तत्काल 24 घंटे में ठीक करें तथा कोविड-19 को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डबरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विभिन्न वैज्ञानिकों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और यह भी निर्देश दिए कि कोविड-19 को लेकर निरंतर सावधानी बरती जाए और कैंटोंमेंट क्षेत्र में स ती से आवश्यक निर्देशों और व्यवस्थाओं का पालन कराया जाए। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने डबरा क्षेत्र के निवासियों से भी आग्रह किया कि सभी नागरिक कोविड-19 को फैलने से रोकने में सहयोग करें तथा अनावश्यक रूप से घर के बाहर ना निकले और यदि आवश्यक हो तो फेस मास्क लगाकर ही घर से निकलें और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









