राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा झुग्गी झोपडिय़ों में भोजन वितरण
Jun 09 2020
ग्वालियर। भूख किसी को भी सहन नहीं हो सकती, आदमी दो पैसे पेट भरने के लिये कमाता है और उसके बाद ही कार्य करने के लिये तैयार होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही राष्ट्र व समाज की सेवा करना होता है। संकट के समय कोविड-19 कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय, ग्वालियर द्वारा झुग्गी झोपडियों में गरीब व्यक्तियों को भोजन वितरण का कार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। घर जाने के व्याकुल मजदूरों को कोई साधन उपलब्ध न होने के कारण पैदल ही निकलना पड़ रहा है। यह ऐसा वक्त है जब भूख-प्यास की चिंता किये बिना अपने गन्तव्य स्थान तक पहुँचने की लालसा में श्रमिक वर्ग अपनी पूरी गृहस्थी अपने सिर पर लादे घर से निकल पड़ा है। संकट की इस घड़ी में आम जनता को सरकार द्वारा बतायी गयी गाइड-लाईन का पालन करना चाहिये। चिलचिलाती धूप में भूखे लोगों को जो पैदल जा रहे हैं उनको भोजन कराने का कार्य बम-बम भोले सेवा दल ने निरावली व्ही.आई.पी.एस. कॉलेज पर किया। विश्व व्यापी महामारी कोरोना से लडने के लिए हमारे वीर योद्धा डॉक्टर्स, पुलिस कर्मी व सफाई कर्मी मुस्तेैदी से अपना कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय माधव महाविद्यालय के मार्गदर्शन में कोरोना महासंकट के समय विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गरीब झुग्गी झोपडियों में जाकर लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस कार्य में ऐसे लोगों को यह सुविधा उपलब्ध हो रही है जो दिहाडी मजदूर है और रोज कमाकर खाने वाले हैं। इस लॉकडाउन के समय यदि समाज आगे आकर इनकी चिन्ता नहीं करेगा तो समाज के लिए हमारा कुछ कर पाना संतोषजनक नहीं होगा।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, करण बरूआ, कु. प्रियंका किरार, वैष्णवी, आदित्य आठवले, योगेश्वर माहौर, आदित्य, अनुभव दीक्षित अनिरूद्ध, यश किरार आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









