शहर में बने 65 कंटेनमेंट जोन, फिर भी खुली छूट

Jun 09 2020

ग्वालियर। शहर में अनलॉक के बाद से ही कोरोना संक्रमण ने र तार पकड़ ली है। एक ओर जहां लॉकडाउन-1 से लेकर लॉकडाउन-4 यानि 31 मई तक कुल 127 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले थे। वहीं अब महज आठ दिनों में कोरोना संक्रमण ने ऐसी तूफानी र तार पकड़ी है कि महज आठ दिनों में ही 92 कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके हंै। यह औसत रोजाना दस मरीजों से अधिक जा पहुंचा है जिसने प्रशासन को भी चिंतित कर दिया है। वहीं अभी तक कोरोना दो लोगों की जान भी ले चुका है।
एक जून से अनलॉक-1 में दी गई छूट प्रशासन पर भारी पड़ती दिख रही है। क्योंकि अनलॉक के पहले एक सप्ताह से रोजाना ही कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ रही सं या के पीछे लोग काफी हद तक उन लोगों को जि मेदार मान रहे हंै जो देश के हॉटस्पॉट से चुपचाप तरीके से शहर में पहुंच तो गए वहीं लापरवाही बरतते हुए कोरोना टेस्ट तक नहीं कराया। जब कोरोना के लक्षण ने परेशान करना शुरु किया तो उसके बाद ही सैंपल देने पहुंचे, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि अन्य दूसरे शहरों से कोरोना लेकर आए लोगों से ही कोरोना ने शहर में र तार पकड़ी है।
सैंपल टेस्ट में भी बढ़ोतरी
जून के पहले सप्ताह में लगभग ढाई हजार संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। जबकि मई महीने के अंतिम सप्ताह में लगभग डेढ़ हजार संदिग्धों के ही सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए थे। जहां 31 मई तक शहर में कुल 127 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले थे जो आठ जून को बढ़कर 219 तक जा पहुंचे है। आठ जून तक लगभग सत्रह हजार सैंपल जांच के लिए जीआरएमसी की वायरोलॉजी लैब में भेजे जा चुके हैं।
बाजार पूरी तरह से खुलने के बाद बीते आठ दिनों में शहर में 17 नए कंटेनमेंट जोन बढ़ गए है। जबकि 31 मई तक शहर में कुल 48 ही कंटेनमेंट जोन थे। अब शहर में कुल 65 कंटेनमेंट जोन बन चुके हंै। शहर में रोजाना संक्रमित मरीजों के सामने आने से इन कंटेनमेंट जोन में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।