बाजार खुलने से संक्रमण का खतरा बढ़ा
Jun 09 2020
ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमण की दस्तक के साथ ही लगाए गए लॉकडाउन पीरियड में नगर निगम द्वारा सारे शहर को जमकर सेनेटाइज किया गया। इस दौरान न केवल बाजार, दुकानें, सड़कें, चौराहे, कॉलोनी ही नहीं गली, मोहल्लों तक में मशीनों के साथ निगम के कर्मचारी पंपलेकर भी पहुंचे, कुछ जगह तोऐसी थीं जहां दो से तीन बारसेनेटाइजेशन किया गया। इसकेचलते लोगों ने राहत भी महसूस की थी, लेकिन अब जबकि लॉकडाउन खत्म कर शहर को अनलॉक घोषित करने के साथ ही सभी बाजार खुल गए हैं और अब बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है तबसेनेटाइजेशन की ज्यादा जरूरत है, लेकिन अब निगम दूसरे कामों में बीध चुका है और यह अतिआवश्यक व्यवस्था फिलवक्त पूरी तरह बंद है।
उल्लेखनीय है कि शहर में कोरोना संक्रमण के साथ ही प्रशासन के साथ ही नगर निगम भी तेजी से अलर्ट मोड पर आ गया था और प्राथमिक तौर पर माना यह गया कि सेनेटाइजर इस संक्रमण से बचाव का बड़ा जरिया है ऐसे में निगम ने सेनेटाइजेशन के लिए अलग से अमले तैयार कर दिए, जिनमें गाडिय़ों के साथ ही पंप लेकर भी कर्मचारी शकरे मार्ग, द तरों के अंदर और बस्तियों तक में दस्तक देते दिख रहे थे। यह क्रम लगातर जारी रहा, यहां तक कि ऑन कॉल भी निगम के अमलों ने इस कार्य को अंजाम दिया। यही नहीं किसी भी इमरजेंसी के लिए अलग से भी दल बनाया गया था, लेकिन अब सब काम बंद है।
बेहद जरूरी सेनेटाइजेशन
अब जबकि लोग सड़क और बाजारों में बड़ी सं या में निकल रहे हैं, तब जरूरी यह है कि हर रोज दुकानों के बाहर और भीतर सेनेटाइजेशन हो, वहीं जिन क्षेत्रों में कचरा आदि डाला जाता हंैं वहांं भी यह दल पहुंचे और अस्पताल में भी सेनेटाइजेशन के साथ फोगिंग भी की जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









