आज मोबाइल झूठ बोलने का सबसे बड़ा यंत्र हो गया है-मुनिश्री

Jun 09 2020

ग्वालियर। आज मोबाइल झूठ का बड़ा कारण बन गया है। सबके सामने बात करते-करते लोग कितना झूठ बोल देते है उन्हें पता ही नहीं चलता। मोबाइल ने पिछले एक दशक में लोगो को झूठ बोलना सिखा दिया है। आज मोबाइल झूठ बोलने का सबसे बड़ा यंत्र हो गया है। यह बात मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने मंगलवार को हरिशंकर पुरम स्थित महेश जैन गुरुभक्त के निवास पर धर्मचर्चा करते हुए व्यक्त किए। मुनिश्री विजयेश सागर महाराज भी मौजूद थे!
मुनिश्री ने कहा कि सत्य का ज्ञान सबको होना चाहिए। मृत्यु निश्चित है और अंतिम यात्रा भी सभी की निकलनी है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मुखिया खत्म होता है उसके परिवार के लोग तेरह दिन बाद भूल जाते हैं। सबको पता है कि आदमी खाली हाथ आता है और दिग बर अवस्था में मिट्टी में मिल जाता है।
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर जी महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर जी महाराज संसघ का चतुर्मास ग्वालियर में संभावित हो सकता है। चातुर्मास 4 जुलाई से शुरू होकर गुरू पूर्णिमा 5  जुलाई, वीर शासन जयंती 6  जुलाई, मोक्ष सप्तमी 26 जुलाई, रक्षाबंधन 3  अगस्त, रोट तीज 21अगस्त,दशलक्षण पर्व 23 अगस्त से प्रार भ  होंगे! वही सुगंध दशमी 28 अगस्त, दशलक्षण पर्व 01 सित बर क्षमावणी 03 सित बर, शरद पूर्णिमा 31 अक्तूबर  ओर भगवान महावीर स्वामी निर्वाण दीपावली 15 नव बर, कार्तिक पूर्णिमा 30 नव बर रहेगी।