फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो अपलोड करने वाले युवक को दबोचा

Jun 09 2020

 ग्वालियर। विगत दिनों आवेदिका रानी परिवर्तित नाम द्वारा उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो अपलोड करने के सबंध में एक शिकायती आवेदन पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन  के समक्ष प्रस्तुत किया था। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक  क्राइम सतेन्द्र सिंह तोमर और डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर को क्राइम ब्रांच की टीम से शिकायत कि जांच कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों क पालन मे थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने उक्त शिकायती आवेदन जांच हेतु क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा फेसबुक मु यालय से स पर्क कर फर्जी फेसबुक आईडी को बंद करवाया गया एवं जानकारी प्राप्त कर उक्त आवेदन पर से थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि उक्त आईडी आरोपी कृष्ण मुरारी पुत्र सर्वेस कुमार ग्राम अलापुर तहसील कैमगंज जिला फरुखाबाद  उप्र द्वारा बनाई गई है जिसे क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा   गिर तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा किए गए उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षकए ग्वालियर द्वारा उन्हें पुरुस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।