राहत के बाद तेज धूप से गर्मी बढ़ी

Jun 08 2020

ग्वालियर। कुछ दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर सूरज सुबह से तल्क तेवर अपनाते हुए लोगों को परेशान कर दिया। वहीं नमी घटने से हवा भी गर्म हो गई। मौसम के इस बदले मिजाज ने फिर जनजीवन को प्रभावित करने का काम किया। दस बजे तक तो लगभग हालात सामान्य ही रहे, लेकिन उसके बाद बढ़ी गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया। तब लोगों ने अपने पैर पीछे खींच लिए और घर के भीतर ही रहना मुनासिब समझा। 12 बजे तक तो सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा पसर गया। सूरज हर घंटे अपनी तमतमाहट बढ़ाता रहा।
  सुबह लोग जब जागे तो उनका उन्हे अनुमान यही था कि हल्की बूंदाबांदी या फिर घने बादलों का बसेरा होगा, लेकिन हालात इसके ठीक विपरीत रहे। सात बजे ही धूप ने तेजी पकडऩी शुरुकर दी थी, ऐसे में मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को भी जल्दी ही रवानगी लेनी पड़ी। लोग घर से जरूरी काम निबटाने बाहर तो आए, लेकिन गर्मी के तेवर देखकर ज्यादा रुके नहीं नहीं।