महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jun 08 2020

ग्वालियर। माधवगंज थाना क्षेत्र के लकडख़ाना पर रहने वाली एक महिला की संदिग्ध कारणों से मौत हो गई। गत दिवस महिला की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद महिला के परिवारजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू करदी है।
थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया कि भावना पत्नी सुनील शाक्य उम्र 35 साल को हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हम जांच कर रहे हैं। इधर पोस्टमार्टत हाउस में मायका पक्ष ने कहा कि उसका पति आए दिन भावना के साथ मारपीट करता था कई बार हमने आपस में समझौता भी कराया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर काफी जुल्म किए।
जानकारी में आया है कि भावना ने 3 जून को अपने पति और अन्य के खिलाफ प्रताडि़त करने की शिकायत माधवगंज थाने में की थी। शिकायत में बताया गया था कि मेरे ससुराली मुझे काफी पीटते हैं। माधवगंज थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद संबंधित लोगों पर तुरंत एक्शन लेती तो आज भावना की मौत नहीं होती। भावना के परिवार ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।