पुलिस ने लुटेरों को लूट के माल सहित किया गिर तार

Jun 08 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा फरारी ईनामी बदमाशों एंव लुटेरों की धरपकड़ हेतु ग्वालियर जिले में चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक, शहर-मध्य पंकज पांडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह सिकरवार ने अपने अधीनस्त थाना प्रभारियों को फरार लुटेरों की घरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी बहोडापुर  दिनेश राजपूत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। विगत दिनों पूर्व थाना बहोडापुर क्षेत्र के हरिहर नगर रोड में हुई लूट में लिप्त लुटेरेे को श्याम बाबा के मन्दिर, ग्वालियर के पास देखा गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बहोडापुर ने थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिर तार लूटेरे से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तरूण श्रीवास्तव पुत्र श्री महेश श्रीवास्तव उम्र 19 साल निवासी श्याम बाबा मंदिर के पास, हजीरा, ग्वालियर बताया। गिर तार लुटेरे से स ती से पूछताछ करने पर उसने बताया की उसने और अपने साथी सुनील किरार के साथ मिलकर हरिहर नगर रोड पर हुई लूट की घटना को घटित किया था गिर तार लुटेरे की निशानदेही पर बहोडापुर पुलिस ने दूसरे आरोपी सुनील किरार पुत्र ध्रुव किरार उम्र 27 साल निवासी सुभाष नगर भुस की टॉल के पास हजीरा ग्वालियर को उसके निवास से गिर तार कर लिया। उक्त लुटेरों के कब्जे से लूटी गई मोटर साईकल पेशन-प्रो आरजे11-एससी-7407 एवं 01 नोकिया की पैड मोबाइल को बरामद कर लिया गया है।