भारतीय जैन मिलन की केंद्रीय कार्यकारिणी टीम घोषित हुई

Jun 08 2020

ग्वालियर। सकल जैन समाज की सबसे बड़ी अग्रणी संस्था भारतीय जैन मिलन जोर 2 नवीन टीम वर्श 2020-21 की घोषणा भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज मेरठ, नरेंद्र जैन राजकमल राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन, नरेशचंद जैन राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन एडवोकेट, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण गंगवाल एवं निर्वाचित पदाधिकारी टीम ने 2020-21 की नि नलिखित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदों पर मनोनीत किया गया।
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि 2020-21 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर बालचंद जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री ऋषभ जैन लाला डबरा वीरेन्द्र जैन भिण्ड, अजय जैन ग्वालियर, देवेन्द्र जैन खतौरा शिवपुरी, राष्ट्रीय चैयरमैन राजीव जैन एडवोकेट ग्वालियर, मुकेश जैन, जिनेश जैन, निर्मल पाटनी, पुरुषोत्तम जैन ग्वालियर, प्रशांत गंगवाल, राजेन्द्र जैन मगरौनी, चेयरपर्सन महिला समिति शीला जैन ग्वालियर, मधु जैन, रश्मि जैन, भावना जैन एंव सदस्य कार्यकारिणी लता जैन, राजकुमारी जैन भिंड, आभा जैन भिंड, अनीता  जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत हुए। भारतीय जैन मिलन केंद्रीय नेतृत्व का आभार माना है।
  जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि भारतीय जैन मिलन की पूरे भारतवर्ष में 19 जोन है। देशभर में 1370 शाखाएं धार्मिक, सामाजिक, सेवा कार्य कर रही है। जोन 2 जिसमें ग्वालियर संभाग से भिंड, मुरेना, डबरा, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया क्षेत्र की 90 भारतीय जैन मिलन शाखाएं कार्य कर रही है। जोन 2 के वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज छावड़ा और क्षेत्रीय मंत्री राकेश जैन गोपाचल है भारतीय जैन मिलन मै जिसमें सभी वर्ग पुरुष, महिला, युवा, बालिका का प्रतिनिधित्व रहता है ग्वालियर महानगर में ही करीबन 25 शाखाएं सेवा कार्यों से जुड़ी हुई है।