81 दिन बाद भक्तों ने किए श्रीलक्ष्मी नारायण के दर्शन

Jun 08 2020

ग्वालियर। जनक गंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर आज 81 दिन बाद भक्तों के लिए खोला गया मंदिर खुलने के पहले ही व्यापक सफाई की व्यवस्था मंदिर को सैनिटाइजर और श्री जी की मूर्ति को गंगाजल से अभिषेक कर की गई।
 उसके पश्चात प्रभु का अभिषेक संघार कर सुबह मंदिर को  खोला गया जिसमें वहां पहुंचने वाले भक्तों को जानकारी के लिए मंदिर के मु य द्वार पर ही बैनर पोस्टर के माध्यम से मंदिर में प्रवेश करने के नियम से अवगत कराया गया है साथ ही मंदिर में वही लोग अंदर जा पाएंगे जिन्होंने मास लगाया हुआ है या किसी कपड़े से चेहरा ढका हुआ है वही श्री लक्ष्मी नारायण के दर्शन कर पायेंगे। अभी आपको 30 फुट की दूरी से दर्शन करना होंगे। मंदिर प्रबंधन ने प्रभु जी की मूर्ति से पहले ही रस्सियां लगाकर आगे जाने पर रोक लगा रखी है जिससे उचित दूरी से ही भक्त दर्शन कर सकें साथ ही मंदिर में प्रसाद चढ़ाना और घंटी बजाने पर भी पाबंदी है मंदिर के महंत संजय लव्हाटे ने बताया है कि प्रशासन द्वारा तय किए गए नियम के अनुसार ही मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा और जब तक यह महामारी खत्म नहीं होती इसी तरह दूर से ही दर्शन कराए जाएंगे साथ ही प्रतिदिन मंदिर के पुजारी द्वारा ही अभिषेक और शृंगार होगा।