गोपाल किरन समाज सेवी संस्था जरुरतमंदो की आज भी कर रही है सेवा

Jun 08 2020

 ग्वालियर।  गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के श्रीप्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश भर में चल रहे लॉकडाउन के कारण लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी थी। इस संकट की घड़ी में गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री की कमी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे मुश्किल हालात में ज़्यादातर कारोबार भी बंद हो चुके थे और इनकी आमदनी का कोई ज़रिया भी नहीं था तब उन्होंने संस्था की  सुश्री जहाँआरा सचिव, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, गोवा से उनको  संरक्षण  मिला श्रीमती संगीता शाक्य, डिविजनल कमांडेंट, होमगार्ड एवं मु य संरक्षक, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ग्वालियर भी टीम के समर्पित सामाजसेवियों का एक दल अपनी जान जोखिम में डाल कर लगातार इनके खाने पीने की व्यवस्था में दिन रात एक किए हुए था। देशव्यापी कोरोना महामारी के समय में इन्होंने जनता की सेवा बहुत सतर्कता, संवेदनशीलता, कुशलता एवं पूरे सामर्थ्य के साथ सक्रिय होकर की है। देश में एक नई मिसाल कायम की है।             
आज के हालात में संस्था द्वारा बड़ी सं या में खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किये गए, जिसमे ब्रेड, बिस्किट्स, ओ.आर.एस.घोल के पैकेट, केले,  टोमैटो सॉस, मिनरल वाटर बॉटल व एक बेहतरीन क़्वालिटी के  मास्क दिये।
इस महामारी कोरोना वायरस से बचाने के लिए, हमारे डाक्टर, नर्स (सिस्टर) स्वास्थ्य कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, जान माल की सुरक्षा करने हेतु परिवार से दूर जाबांज पुलिस प्रशासन, सहित उन सभी को सहयोग कर, हम इन्सानियत के नाते आओ मिलकर हम दुनिया के लिए दुआएं माँगकर हम अपने परिवार की सुरक्षा मांग कर, परमेश्वर, खुदा, से पार्थना करें कि आम लोगों की रक्षा कर। सरकार के मापदण्ड का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं। आज थाटीपुर इलाके में हाइवे पर मदद की । संस्थान केवल बहुत ही जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद कर रहा है । यह सब लोगों की मदद व संस्था के सहयोग से किया जा रहा है ।