बिजली बिलों को माफ करने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

Jun 08 2020

ग्वालियर। आज बिजली विभाग के डीजीएम साऊथ  डिवीजन  राहुल साहू को डिवीजन कार्यालय, आमखो कंपू ग्वालियर पर ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी ग्वालियर की ओर से श्रीमती नेहा जितेंद्र घाट्के  जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दिलशाद खान जिला उपाध्यक्ष एवं रमन खटीक  के नेतृत्व में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस लॉकडाउन तथा कोरोना महामारी के समय में जो बिजली बिल घरेलू और दुकानों  को दिए गए हैं उनको पूर्णता माफ किए जाएं जहां एक और लॉकडाऊन  रहा वहीं दूसरी तरफ लोगों का काम धंधा बंद पड़ा रहा है ऐसे में सभी लोग बिजली बिल भरने में असमर्थ हैं 
आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनीस खान ने कहा है कि पहले जब कमलनाथ की सरकार थी तब जिस तरह मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि "कोई भी व्यक्ति बिजली बिल को ना भरे एवं यदि आपकी लाइट काटी गई तो मैं स्वयं आपकी लाइट जोडऩे आऊंगा" इसी बात को याद दिलाते हुए आम आदमी पार्टी ग्वालियर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करती है कि आप अपनी सरकार में  कोरोना  महामारी के दौरान हुए लॉक डाउन के सभी घरेलू व दुकानों के बिजली के बिल माफ कर मध्य प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करें। 
पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया के नेतृत्व से साउथ डिवीजन के कंपू सिकंदर कंपू आमखो एवं गोल पहाडिय़ा  के रहवासियों ने अपने बढ़े हुए बिलों की कॉपियों को जमा करा कर विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी है कि अगर शीर्घ ही मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  की सरकार के द्वारा लोगों के बिजली बिल माफ नहीं किए गए तो आम आदमी पार्टी, ग्वालियर की समस्त जनता के साथ सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
 ज्ञापन में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा चंबल संभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र कराना एवं उपाध्यक्ष जीतेंद्र नरवरिया ग्वालियर जॉन सचिव पवन चोपड़ा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप बाथम बलवीर सिंह बघेल एवं दिलशाद खान वरिष्ठ संरक्षक ओपी उपमन्यु श्याम सिंह गौर रूप चंद्र जैन सचिव आशीष राय महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा जितेंद्र घाट्के जितेंद्र घाट्के  कृष्णा कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी सतीश राय विश्वजीत, बांके बिहारी जोशी रमन खटीक आदि उपस्थित रहे