हजीरा पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान में 7 वर्ष पुराने डकैती के प्रकरण का स्थाई वारंटी दबोचा
Jun 07 2020
ग्वालियर| पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराज पुरा ग्वालियर श्री रवि भदौरिया के निर्देशन में वारंटी गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक परिहार के नेतृत्व में पुलिस थाना हजीरा की टीम ने स्थाई गिरफ्तारी वारंटी टिंकू उर्फ रिंकू ब्रजकिशोर पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 28वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास कांचमील से आज सुबह सोते हुए घर से दबोच लिया ।टिंकू पंडित का मान्यनीय न्यायालय उत्सव चतुर्वेदी विशेष जज एम पी डी व्ही पी के एक्ट न्यायालय ग्वालियर से धारा 399, 400, 402 ,IPC 11/1 3एम पी डी व्ही पी के एक्ट 25/27 आर्म्स एक्ट में स्थाई वारंट जारी किया गया था।यह न्यायालय से बेल जंप कर कई वर्षों से फरार था । इस प्रकरण में टिंकू पंडित को पुलिस थाना हजीरा ने दिनांक 13/5/ 13 की रात जे सी मिल जंगल में सुरेश राठौर निवासी गदाई पुरा की कबाड़ी दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते इसके साथी 1 भोलू उर्फ गोलू उर्फ विजय भदोरिया पुत्र दिलीप सिंह भदोरिया 27 निवासी कांचमील, 2 नरेंद्र उर्फ नारू पुत्र तेजपाल कुली 22 साल निवासी रसूलाबाद ,3 देवेंद्र दर्जी पुत्र श्याम सिंह चौहान निवासी जत्ती की लाइन, 4 गोकुल पुत्र सुखराम सिंह परिहार निवासी आरामील 5 सोनू पाल उर्फ देवेंद्र पुत्र बाबा पाल उर्फ विनोद पाल निवासी न्यू कॉलोनी नंबर 2 आरा मील के पास के साथ हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था । टिंकू पंडित थाना हजीरा क्षेत्र का निगरानी बदमाश है इसके विरुद्ध अन्य कई संगीन अपराध दर्ज है इसका हजीरा क्षेत्र की आम जनता में आतंक व्याप्त है इसकी गिरफ्तारी से हजीरा क्षेत्र की आम जनता में हर्ष व्याप्त हो गया है। यह कई प्रकार के नशा करने का आदी है । पुलिस थाना हजीरा की टीम - प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर ,आरक्षक जनक सिंह ,शिव सिंह , अमित सिंह राजावत ,बदन सिंह व जितेन्द्र जादौन टीम में शामिल रहे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









