कोरोना संक्रमण के चलते लोग सफर करने से कर रहे परहेज

Jun 07 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक-1 का फेज भी खत्म हो रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण का डर लोगों में इतना अधिक है कि लोग संचालित हो रही ट्रेनों में सफर नहीं कर रहे है। देश के दूसरे शहरों से ग्वालियर आने वाली ट्रेनों की सं या अधिक है वहीं शहर से ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सं या महज बीस से तीस फीसदी तक जा सिमटी है। आलम यह है कि मार्च से तीस जून तक कराए गए आरक्षण टिकट का रिफंड अभी तक 45 लाख रुपए यात्री ले चुके हैं। वहीं रेलवे ने एक जून से परिचालित क ी जा रही ट्रेनों के लिए महज पांच सौ लोगों ने ही टिकट आरक्षित कराए हैं।
लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद किए जाने के बाद से ही रद्द रही ट्रेनों के आरक्षित टिकट भारी सं या में यात्रियों ने आईआरसीटीसी व रेलवे के आरक्षित काउंटरों से रद्द कराए हैं। टिकट कैंसिल कराने के एवज में रिफं ड लेने का आंकड़ा ग्वालियर में ही 45 लाख के पार पहुंच चुका है। जबकि रिफंड का यह आंकड़ा ऑनलाइन बुक कराए गए टिकट का रिफंड इसमें शामिल नहीं है। मौजूदा समय में टिकट के कैंसिलेशन के लिए चार महीने में कभी भी रद्द की गई ट्रेन का टिकट क ा रिफंड यात्री वापस ले सकते हैं। वहीं एक जून से ग्वालियर से जो सात जोड़ी ट्रेनें अप व डाउन से गुजर रही हंै इन ट्रेनों में पचास से साठ फीसदी आरक्षित बर्थ खाली चल रही हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लोग सफर करने से परहेज कर रहे हैं।