हिन्दू महासभा ने मंदिरों में कोरोना से जागरूक किया

Jun 07 2020

गवालियर।अखिल भारत हिन्दू महासभा, जिला गवालियर द्वारा दर्शनार्थियों के लिये मंदिरो को खोलें जाने का स्वागत किया है। अब हिन्दू महासभा ने दर्शनार्थियों को कोरोना माहमारी से बचने के लिए मोर्चा संभाला है और इसीक्रम में रविवार सुबह 10-00 बजे, हिन्दू धर्म के सबसे बड़ा मंदिर श्री सनातन धर्म मंदिर से " कोरोना मुक्ति  जागरूकता अभियान " का शुभारंभ हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारणके साथ गंगा जल द्वार पर अर्पित कर सूचना पटल लगाकर पुजारी पंडित रमाकांत को मुंह पर लगाने माक्स, हाथों को धोने के लिये साबुन भेट कर कोरोना से बचाने की केन्द्र सरकार की गाइड लाइन संदेश दिया।  हिन्दूमहासभा ने रविवार से ही अचलेश्वर महादेव मंदिर, गिरिराज मंदिर, शीतला माता मंदिर, जैन मंदिर, राम मंदिर, हनुमानजी मंदिर, सूर्य नारायण मंदिर, भैरव मंदिर, धर्मपुरी मंदिर, दत्त मंदिर, परशुराम मंदिर, हजारेश्वर मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर, गोवर्धन मंदिर, गुरु नानक देव गुरुद्वारा फूलबाग, गुरुद्वारा फालका बाजार, गुरूद्वारा माधवगंज, झूलेलाल मंदिर दाना ओली, झूलेलाल मंदिर माधवगंज, शनिदेव मंदिर जीवाजी गंज, नागदेवता मंदिर छत्री, रोकडिया सरकार मंदिर, साईबाबा मंदिर, खेडापति हनुमानजी मंदिर पर सूचना पटल, माक्स, हाथ धोने का साबुन हिन्दू महासभा के रामबाबू सैन, हरिदास अग्रवाल,मोहध सिह बघेले,पार्षद बाबूलाल चोरसिया, युवक हिमस के जिला संयोजक पवन माहोर, सह संयोजक आनन्द माहोर, अखिल सक्सेना, राहुल गुप्ता, नरेश बाथम, ब्रजेश झा, नितिन कुशवाहा, धर्मेंद्र बरेलिया, योगेश मडेलिया, श्याम बाबा ने किया।