शहर का मौसम हुआ मस्त
Jun 07 2020
ग्वालियर। रात से छाए बादलों ने सुबह शहर के इलाकों को तर कर दिया, इसके साथ ही ठंडी हवा ने साथ निभाया तो शहर का मौसम मस्त हो गया, जिसका लुत्फ लेने से लोग कतई नहीं चूके। सड़कों और बाजारों में लोगों की भीड़ इसकी गवाह बनी।
भले ही नौ बजे के बाद सूरज ने पैर पसारने के प्रयास शुरु कर दिए, लेकिन बादलों की लामबंदी के आगे इसका वश नहीं चला, दस बजे के बाद बमुश्किल सूरज की किरणों ने जमीन तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की, लेकिन वातावरण में घुली ठंडक के चलते गर्मी का असर ज्यादा नहीं हुआ। 12 बजे के बाद जरूर सूरज की तमक कुछ परेशान देती दिखी, लेकिन इसका जनजीवन पर कतई प्रभाव नहीं पड़ा। लोग रोज की तरह अपने काम निपटाने के साथ घर से बाहर तफरी करते भी दिखे।
अलसुबह आसमान पर घने बादल थे और ठंडी हवा के साथ मौसम बेहद मस्त बना हुआ था, ऐसे में मॉर्निंगवॉक के लिए जाने वालों की सं या कुछ ज्यादा ही थी, वहीं खुले क्षेत्रों विशेषकर कैंसर पहाड़ी, तिघरा रोड, एसएएफ ग्राउंड के साथ एमएलबी कॉलेज और थीम रोड पर तो मौसम तन और मन को बेहद आनंदित कर रहा था, तभी अचानक शुरु हुई बूंदाबांदी और फिर तेज बरसात के आते ही लोग परेशान हो गए और छिपने के लिए स्थान ढूंढते दिखे, यही नहीं कुछ लोग इन पलों को कतई गंवाना नहीं चाहते थे, ऐसे में उन्होंने भीगने से गुरेज नहीं किया, बमुश्किल 15 मिनट बरसात हुई।
जहां कल शनिवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं बढ़ा, वहीं रविवार सुबह न्यूनतम पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। साढ़े पांच बजे पारा 27 डिग्री रहा, आगे के तीन घंटे में यानि साढ़े आठ बजे तक इसमें तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफ हुआ और यह 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके चलते अधिकतम पारा पूरे दस दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब भी नहीं पहुंच पाया है। रविवार की बात करें तो आद्र्रता 69 प्रतिशत रही जो कि सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक थी, वहीं सुबहकी बरसात ट्रेस नहीं हो सकी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









