भाजपा के लिए राजनीति जनता की सेवा का माध्यम है- शेजवलकर

Jun 07 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम है और जो राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम मानते हैं तो वह भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखते हैं, इसलिए प्रद्यु न सिंह तोमर जनता की सेवा करने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उक्त बात सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को विनय नगर में आयोजित भाजपा कोटेश्वर मंडल की कामकाजी बैठक में कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, प्रमोद खंडेलवाल, विस्तारक देवेश चौधरी उपस्थित थे। 
श्री शेजवलकर ने कहा कि प्रद्यु न सिंह तोमर ने अपने मंत्री पद, अपनी विधायकी का त्याग कर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनकर भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर दिया है। आज हम सब भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मिलकर आने वाले उपचुनाव में सारी की सारी सीटें जीतकर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे।
श्री शेजवलकर ने कहा कि आप सबने देखा होगा कि कांग्रेस की सरकार में जनता काफी त्रस्त थी। कमलनाथ सरकार जनता के उत्थान के लिए कार्य नहीं कर रहे थे वह तो केवल राजनीति और राज करने का काम कर रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री प्रद्यु न सिंह तोमर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने के नाते  प्रत्येक कार्यकर्ता को मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भाजपा की रीति नीति के अनुरूप कार्य करने एवं भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का पूर्ण रूप से प्रयास करूंगा।
श्री तोमर ने कहा कि आज कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, मेरे साथ जो कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं वह काम नहीं करेंगे, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज हम सब मिलकर संगठन के साथ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। श्री तोमर ने कहा कि संगठन मुझे चुनाव लडाता है, तो चुनाव जीतने के बाद मैं जनता की सेवा करूंगा। 
जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहने वाली है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100-150 लोगों के वाट्सएप गु्रप बनाए जाएं ताकि पार्टी की प्रचार सामग्री, नेताओं के भाषण के ऑडियो वीडियो जनता तक आसानी से पहुंच सकें। वहीं उन्होंने पूर्व मंत्री श्री तोमर को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके साथ है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, जगत सिंह कौरव, विनोद अष्टैया, सोनू राजपूत, राजू सेंगर, शशि शर्मा, चंदू सेन, अल्पना चौहान, मनीष शर्मा, नारायण सिंह भदौरिया, नवीन यदुवंशी, अरूण कुशवाह, रूपक शर्मा सहित कोटेश्वर मंडल के वार्ड संयोजक, पार्षदगण उपस्थित थे।