सांसद शेजवलकर ने किया निर्माणाधीन तिलघना चेक डेम का निरीक्षण

Jun 06 2020

ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा के क्षेत्र के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को तिलघना ग्राम के दोहटा घाट सांख नदी पर निर्माणाधीन चेक डेम का निरीक्षण किया। यह चेक डेम 55 लाख 83 हजार की लागत से निर्मित होगा जिसमें सांसद शेजवलकर की सांसद निधि से 15 लाख एवं शेष राशि मनरेगा और विभागीय राशि के कन्वर्जेंस से निर्मित होगा। चेक डेम अवलोकन के दौरान सांसद शेजवलकर ने कार्य निश्चित समयावधि में यथा शीघ्र स पन्न कराने के निर्देश दिये।
इस चेक डेम निर्माण से यहां के 5 ग्राम पंचायतों तिलघना, निरावली, मिलावली, जिगसौली, एवं कुलैथ के लगभग 16 ग्रामों, गाजीपूरा, नायकपुरा, बीलपुरा, दुग्नावली, मंगूपुरा, जिगसौली, जिनवली ,कुलैथ, निरावली आदि ग्रामों में भी जल स्तर में वृद्धि के अतिरिक्त लगभग 250 हेक्टेयर भूमि की प्रत्यक्ष एवं लगभग 200 हेक्टेयर भूमि में अप्रत्यक्ष रूप से भूजल स्तर बढऩे से सिंचाई एवं पेयजल में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों ने सांसद शेजवलकर से कहा कि पिछले ल बे समय से चेक डेम निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस क्षेत्र में फसल सिंचित करने के लिये पानी की व्यवस्था न होने से काफी परेशानी होती थी। इस चेक डेम के निर्माण से फसल को भरपूर पानी मिलेगा। निरीक्षण के दौरान सांसद ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी जगह चिन्हित करें जहां पर और भी चेक डेम का निर्माण कर पानी का संचय किया जा सके और खेत खलियानों को भरपूर पानी मिल सके। 
कार्यक्रम के दौरान सांसद शेजवलकर ने कार्य कर रहे मजदूरों से व्यक्तिगत बात की  और अधिकारियो को निर्देश दिया कि सभी मजदूरों के जॉबकार्ड होने चाहिये और प्रतिदिन उनकी उपस्थिति दर्ज होनी चाहिये। मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी मिलनी चाहिए। कार्यस्थल पर सभी श्रमिकों को सांसद और अधिकारियों  द्वारा मास्क एवं काड़े के पैकेट का वितरण किया गया।
अवलोकन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम एवं मु य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत शिवम वर्मा सहित पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।