मोदी सरकार के 6 वर्षों के कार्यकाल का राजनैतिक इतिहास में विषेश महत्व है- माखीजानी
Jun 06 2020
ग्वालियर। ग्वालियर 15 विधानसभा दुर्गादास मण्डल की आईटी सेल और सोशल मीडिया की बैठक शनिवार को आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 6 वर्षों का कार्यकाल राजनैतिक इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इन 6 वर्षों में जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय हुए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आमजन और गरीबों की सरकार का पर्याय बनकर काम कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाओं को अभियान के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ता की टोली सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डोर टू डोर संपर्क करेंगे। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पत्र और सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत करायेंगे।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, मंडल के वार्ड संयोजक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









