आधा दर्जन ट्रेनें हो रही हैं संचालित करंट आरक्षण से करो सफर
Jun 06 2020
ग्वालियर। देश भर में एक जून से रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन तो शुरु कर दिया है। लेकिन शुरु की गई इन ट्रेनों के लिए रेलवे को यात्री नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण क्षमता के अनुसार इन ट्रेनों में स ाी श्रेणियों में पूरी सीटें नहीं पाने के कारण रेलवे ने अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ ही बुकिंग काउंटर से ाी करंट टिकट बुक कराकर तत्काल यात्रा करने की सुविधा भी रेलवे यात्रियों को उपलब्ध करा रही है, जिससे रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी भी हो सके।
एक जून से ग्वालियर से दूसरे शहरों में जाने के लिए यात्रियों को छह जोड़ी ट्रेनें उपलब्ध हैं। लेकिन रेलवे द्वारा परिचालित की जा रही इन ट्रेनों के लिए रेलवे को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते किसी भी श्रेणी में सफर करने वाले यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। अधिकांश ट्रेनों में पचास फीसदी यात्री भी सफर नहीं कर रहे हैं।
अचानक किसी यात्री को यात्रा करना है तो मौजूदा ट्रेन के बारे में रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर पहुंचकर ट्रेन संबंधी जानकारी ले सकते हैं। इसी के साथ ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी यह जानकारी यात्रियों के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध है। इन स्पेशल ट्रेनों में जनरल कोच भी लगे हैं, जिनमें सफर करने के लिए यात्री को पूर्व में सीट आरक्षित कराना होगी। वहीं करंट आरक्षण की सुविधा यात्री को ट्रेन का आरक्षण चार्ट निकलने से पहले तक उपलब्ध होगी। कोई भी यात्री सुबह आठ से रात आठ बजे तक करंट आरक्षित टिकट बुक करा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









