हुंडई शोरूम में लगी आग, 40 लाख के पाट्र्स खाक
Jun 06 2020
ग्वालियर। शनिवार सुबह नाका चन्द्रवदनी स्थित रॉयल हुंडई शोरूम के स्पेयर पाट्र्स स्टोर व केबिन में अलसुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल अमले को 4:35 बजे लगी। मौके पर पहुंचे सात पानी के वाहन और 200 लीटर फोम डालकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी अनुसार सुबह के समय रॉयल हुंडई कार शोरूम के स्पेयर पाट्र्स स्टोर व केबिन में चिंगारियां उठने लगी। कुछ ही पलों में चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई। स्पेयर पाट्र्स के गोदाम से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शोरूम में तैनात गार्ड ने आग की कंट्रोल रूम को दी। कुछ ही देर में पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग लगने की सूचना के कुछ देर बाद ही दमकल की कई गाडिय़ां व हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म मदद के लिए बुला लिया गया। शोरूम में लगी आग की सूचना पाकर मौके पर शोरूम मालिक व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग का केन्द्र एसेसरिज का गोदाम था। उसमें प्लास्टिक, रैसीन व अन्य ऐसा सामान था, जिसके चलते आग थमने का नाम नहीं ले रही थी। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाने का काम शुरू किया। यहां काफी धुआं था। दमकल कर्मियों ने शीशे की खिड़की तोड़ दी, जिससे कि धुआं निकल सके। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने तबाही बरपा दी। आग से 40 लाख रुपये से ऊपर का नुकसान हो गया। आग बुझाने के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है।कार शोरुम के मैनेजर अशोक राठी ने बताया कि 40 से 42 लाख रुपए के पाटर््स जल गए हैं वहीं करीब 32 लाख रुपए का नुकसान इमारत जलने से हुआ है।
बताया जाता है कि हुंडई कार शोरूम के स्पेयर पाट्र्स सेशन में दो दिन पहले ही भारी मात्रा में ट्रक द्वारा स्पेयर का लॉट आया था। इस लॉट को कर्मचारियों द्वारा रखा गया था। पाट्र्स की पैकिंग में उपयोग किए जाने वाले पॉलिथीन और गत्ते भी यहीं रखे हुए थे। आग ने इसी से जोर पकड़ा और फैलती चली गई।
आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का सही से पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मियों व शोरूम के अधिकारियों का मानना है कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी होगी। दमकल कर्मियों का कहना है कि आग का सही कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
दकमल विभाग के देवेन्द्र जखेनिया ने बताया आग लगने की सूचना पर हम तुरंत पहुंचे और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। आग शोरूम तक न पहुंचे इसलिए एक गाड़ी फोम का इस्तेमाल किया। जिससे आग बढ़े नहीं। शोरूम कर्मचारियों की मदद से खड़ी नई कारों को हटाया गया। अगर यह नहीं करते तो कारों का एक लंबा लॉट आग की भेंट चढ़ जाता और नुकसान करोड़ों रुपए में होता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









