युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Jun 06 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के समय और अब अनलॉक में शहर में सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्वालियर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली है और उसका शव फंदे से झूल रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो मनीष पुत्र रामगोपाल राठौड़ उम्र करीब 35 साल निवासी जहांगीर कटरा का शव लटका हुआ है। पुलिस ने शव को उतारा और पूछताछ शुरू कर पंचनामा बनवाया। मौके पर मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़ी मुश्किल से आसपास के लोगों ने बुजुर्ग मां को संभाला।
जानकारी में सामने आया कि मृतक पहले टेपो चलाता था। लॉकडाउन के दौरान सवारी वाहन बंद हुए तो वह भी रोजी-रोटी के लिए सब्जी का ठेला लगाने लगा। कुछ दिनों से वह परेशान था और गुमसुम भी रहने लगा था। मृतक मनीष और उसकी मां ही साथ-साथ रहते थे। मनीष अविवाहित था। उसके आत्महत्या करने के बाद अब मां अकेली हो गई है। जहांगीर कटरा क्षेत्र में मनीष का अच्छा व्यवहार था, लेकिन आत्महत्या किन कारणों से की है यह पुलिस जांच कर रही है।
गौरतलब है कि एक जून को जहांगीर कटरा में ही अमन मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा नामक युवक ने फांसी लगाई थी और सुसाइड नोट छोड़ा था। इससे दो घर पास ही मनीष का घर है इसने भी फांसी लगाकर अपना जान दे दी। 5 दिन में आत्महत्या की दो घटनाओं से क्षेत्र में सन्नाटा छाया हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









