बारिश के बादल आसमान पर हावी, तेज हवाएं चलेंगी

Jun 06 2020

ग्वालियर। गत दिवस पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आफत बनकर उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर शहर में भी देखने को मिला। रात में भी रुक-रुककर रिमझिम वर्षा होती रही। सर्द हवाएं भी चलीं, इससे वातावरण ठंडा हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो-तीन दिन बाद मौसम फिर बदलेगा और गर्मी लौटेगी। इधर आज सुबह से काले बादल आसमान देखे गए वहीं सूर्य देवता भी दिखाई दिए। वातावरण ठंडा होने से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी बारिश हो सकती है। इसके बाद बादलों के आवाजाही बनी रहेगी। अगले सोमवार-मंगलवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और धूप खिलने से गर्मी लौट सकती है। 
मौसम फिर लेगा करवट
शहर का मौसम फिर करवट लेगा। जैसे ही तेज हवाओं का दौर समाप्त होगा उस दौरान आसमान पूर्ण साफ हो जाएगा। इधर सूर्य देवता अपने आसमान में अपनी चमक को तेज कर सकते हैं। इससे गर्मी फिर बढ़ेगी और उमस का भी एहसास होगा।