हजीरा पुलिस ने अवैध शराब सहित बदमाश दबोचा

Jun 06 2020

ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस ने चौहान के्रन के पास एक शराब तस्कर को अवैध शराब के 40 वाटर के साथ दबोच लिया है। तस्कर शराब को खपाने की फिराक में खड़ा था तभी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि चौहान क्रेन के पास एक युवक सफेद रंग के प्लास्टिक के थेले में अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने थोड़े ही प्रयास में दबोच लिया। पुलिस ने जब आरोपी का नाम पूछा तो उसने अपना नाम गोविन्द सिंह तोमर निवासी चौहान क्रेन के पास बताया। पुलिस ने जब आरोपी के थेले की तलाशी ली तो उसमें से बीस वाटर देशी प्लेन शराब के और बीस वाटर देशी मशाला शराब के मिले।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को दाखिले हवालात कर दियाहै। तस्कर को दबोचने में प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक जनक सिंह, लवकुश व शिव सिंह की अहम भूमिका रही।